Events and Activities Details
Event image

sports day activity organized on the occassion of Major Dhayanchand Jayanti


Posted on 29/08/2026

हॉकी के महान खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज 29 अगस्त 2026 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, निगदू में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री रमेश सिंह अहलावत के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन एवं खेल के प्रति उनके समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। खेल कूद प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका भी कार्यकारी प्राचार्य श्री रमेश सिंह अहलावत ने निभाई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों में विशेष उत्साह एवं खेल भावना देखने को मिली। प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व को समझने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।